कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना चीका पुलिस ने 84 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार व एचसी सुशील कुमार की टीम ने एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत बस अड्डा संदरहेड़ी के पास नाकाबंदी की। जहां कुछ समय बाद एक स्कूटी पर आए सवार गांव भालन निवासी सुरेश कुमार को पुलिस ने काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में सात पेटियों से 84 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद