फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पराली के ढेर में मिला महिला का अर्ध जला शव, हत्या कर जलाने की आशंका

Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/पूंडरी (हरियाणा)

सार

एसपी सहित अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर महिला का मंगलसूत्र व बालों में लगाने वाले क्लिपस भी मिले।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी क्षेत्र में बुधवार देर सायं बरसाना-हाबड़ी रोड पर एक महिला का शव पराली के जले हुए ढेर में अर्ध जली हालत में मिला। आशंका है कि महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी लोकेंद्र सिंह सहित अन्य आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


करीब 25 से 30 आयु वर्ग के बीच में एक अज्ञात महिला का शव बरसाना-हाबड़ी रोड पर गांव बरसाना से करीब एक किलोमीटर दूरी पर सड़क से करीब एक एकड़ अंदर खेतों में पराली के ढेर में जला हुआ मिला। सूचना मिलते ही थाना पूूंडरी प्रभारी शिव कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद  सूचना आला अधिकारियों को दी गई। सीन ऑफ क्राइम टीम, सीआईए की टीमों सहित डीएसपी रविंद्र सांगवान भी मौके पर पहुंचे। 

काफी ढूंढने पर शव के पास से एक मंगलसूत्र मिला। महिला का शव बुरी तरह से जल चुका है। जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। एसपी ने मामले में अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौके पर बिखरा खून मिला

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से चंद मीटर की दूरी पर महिला की हत्या से पूर्व खूब संघर्ष हुआ। यहां खून के छींटे, महिला के क्लिपस सहित अन्य वस्तुएं बिखरी हुई पाई गईं हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या से पहले खूब संघर्ष हुआ है और महिला ने बचने का भरपूर प्रयास किया है। हत्यारों ने उसकी हत्या कर शव को पास में ही लगाए गए पराली के ढेर में जलाने का प्रयास किया। शव काफी हद तक जल चुका है। 

विज्ञापन


उधर, पूंडरी थाना के एसएचओ शिव कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं, एसपी ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में कुछ  बताया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें