फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
II
विज्ञापन


कैथल। कैथल शहर की एक कॉलोनी में करीब 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने महिला को कौशल रोजगार निगम के तहत किसी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। महिला को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसकी जान को खतरा होगा। महिला ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पहले शादीशुदा थी और तलाक के बाद रोजगार की तलाश में थी। अगस्त माह में उसकी पहचान आरोपी अनिल नामक युवक से हुई, जिसने नौकरी का झांसा देकर 2 सितंबर को उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती की। डीएसपी वीरभान ने बताया कि जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें