फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना से मिली दोहरी खुशी

Fri, 02 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। योजना के अंतर्गत दो माह की पेंशन एक साथ जारी किए जाने के बाद कैथल जिले की 30,479 महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक रही है।

हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में इन महिलाओं को लाभ मिला है। इनके खातों में सरकार द्वारा निर्धारित समय पर 2,100 रुपये की राशि भेज दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में चुनाव से पहले किए गए वादे को एक साल के भीतर अमलीजामा पहनाते हुए नवंबर 2025 में इस योजना का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार, जिन पेंशन आवेदन अस्वीकृत हुए हैं, उनकी त्रुटियों को सुधारने के लिए विभाग मुख्यालय से संपर्क किया जा रहा है। डीसी अपराजिता की निगरानी में स्वीकृत आवेदनों के लाभार्थियों के खातों में राशि तुरंत ट्रांसफर की गई है। लंबे समय से किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को दो माह की राशि एक साथ मिलने से दोहरी राहत मिली है।

कैथल जिले की महिलाओं का कहना है कि इस सहायता राशि से वे न केवल परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में भी वृद्धि महसूस कर रही हैं।

लाभार्थियों ने कहा कि यह योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान और भरोसे का प्रतीक भी है। इससे वे समाज में अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।



जिला प्रशासन ने भी बताया कि लाभार्थियों की सूची तैयार करने और राशि वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी गई है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन


आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ता कदम

लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत प्राप्त राशि का इस्तेमाल महिलाएं घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और छोटे स्वरोजगार में कर रही हैं। कई महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, किराना दुकान और डेयरी व्यवसाय जैसी गतिविधियों में कदम बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें