कैथल। तितरम थाना क्षेत्र में एक गांव की 42 वर्षीय विवाहिता से छेड़खानी कर मारपीट की गई। पड़ोस में ही रहने वाले पिता-पुत्र पर महिला से मारपीट करने व छेड़खानी का आरोप है। इस संबंध में महिला ने तितरम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को शाम के समय वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी आशीष उनके घर पर आया और उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की। जब उसने आरोपी के परिवार को इस बात का उलाहना दिया तो आरोपी आशीष ने अपने पिता के साथ मिलकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बाद में जब उसने शोर मचाया, तो दोनों आरोपी मौके से चले गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद