फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बच्चों सहित महिला लापता

Mon, 03 Jun 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी से अपने दो बच्चों सहित महिला लापता हो गई है। इस मामले में पुलिस ने महिला व बच्चों की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना में शिकायत देकर एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी कैथल में ही 16 साल पहले हुई थी। उसके पास तीन बेटियां और एक बेटा है।उसकी पत्नी शनिवार को बिना बताए ही उसकी 13 वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे को लेकर घर से लापता हो गई। वह घर से बिना बताए ही गई है। उसकी पत्नी और बच्चों की तलाश की जाए। शहर थाना के जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पति की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें