कैथल। पूंडरी चौकी की पुलिस ने 66 बोतल हथकढी शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी पूंडरी पुलिस के एचसी गुरदीप सिंह व एचसी गुरदेव की टीम की ओर से दोपहर के समय गश्त दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर गोसाई कालोनी पूंडरी स्थित एक पशुबाड़ा पर दबिश देकर संदिग्ध पूंडरी निवासी गौरव को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कैनी से 66 बोतल हथकढी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद