फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक की टक्कर से महिला की माैत, ऊपर से गुजरा पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव रामथली से चीका निजी काम के लिए बाइक पर जा रहे मां-बेटे को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक समेत दाेनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। घटना में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना की शिकायत पुलिस को की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव रामथली निवासी साहिब सिंह ने बताया कि वे निजी पानी की टंकी पर काम करते हैं। उनके पास 4 बच्चे हैं। 20 अक्तूबर को वे बाइक पर सवार होकर अपनी भाभी कलाशो देवी के घर गांव रामथली में गए हुए थे। जहां पर उन्हें चीका अपने निजी काम से जाना था।
भाभी कलाशो व उनका लड़का तसील कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर चल रहे थे और वे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव रामथली से चीका की तरफ चल पड़े। उनकी बाइक आगे आगे चल रही थी। जब दुसेरपुर मोड के पास पहुंचे तो एक ट्रक नंबर एचआर 65 ए -0563 का चालक अपने ट्रक को तेज व लापरवाही से चलाते हुए साइड से निकला और आगे जाकर उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें