फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोरोना से महिला की मौत, 24 नए केस

Sat, 29 Apr 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा 24 नए मामले मिले हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और मास्क पहनने की अपील की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गांव लंडाहेड़ी निवासी महिला पटियाला के अस्पताल में दाखिल थी। उसने शनिवार को दम दोड़ दिया। इससे कोरोना से मरने की संख्या बढ़कर 378 तक पहुंच गई है। उधर, 27 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।

शनिवार तक कोरोना के 837 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। सक्रिय 90 मरीजों में 80 होम आइसोलेट हैं और एक का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 24 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। लोगों से आग्रह है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना के लिए जारी बचाव हिदायतों का पालन करें। कोरोना महामारी को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें