फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑपरेशन में देरी होने पर महिला की मौत

Thu, 05 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के दौरान ऑपरेशन करने में देरी होने पर एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने अस्पताल में कार्यरत गायनी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव सारन निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में दर्ज मामले के अनुसार उसकी 25 वर्षीय पत्नी सोनिया गर्भवती थी और 17 मई को उसकी डिलीवरी होनी थी। इसके लिए वह अपनी पत्नी को जिला नागरिक अस्पताल में ले आया और दाखिल करवा दिया। उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन


पहले तो अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने सामान्य डिलीवरी का प्रयास किया, लेकिन जब सामान्य डिलीवरी नहीं हुई तो उसे सीजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले गए। उस समय ड्यूटी पर डॉ. सुमन गर्ग थीं। ऑपरेशन थियेटर में उसकी पत्नी की हालात खराब होने लगी। अस्पताल स्टाफ उसकी पत्नी का ऑपरेशन करने के लिए बार-बार डॉ. सुमन को ओटी में बुलाता रहा, लेकिन वह नहीं आई। जब डॉक्टर नहीं आई तो मजबूरन अन्य डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी करवानी पड़ी। काफी देर होने की कारण बच्चा तो सुरक्षित पैदा हो गया, लेकिन उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ने उसे करनाल रेफर कर दिया गया। रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की मौत डॉ. सुमन गर्ग की लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित युवक ने अस्पताल प्रबंधन को शिकायत दी थी और साथ ही डीसी को भी अवगत करवाया था। मामले में अस्पताल की ओर से जांच के लिए कमेटी बनी थी।

कमेटी ने रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दी। अब अधिकारियों के आदेश पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें