फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 01 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नए बस स्टैंड के पास भगत सिंह कॉलोनी से पास से गुजर रही रेल लाइन पर सोमवार देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कोशिशों के बावजूद अभी तक बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी अनुसार मालगाड़ी जब कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए जा रही थी तो एक बुजुर्ग महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। कैथल रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को देर शाम उन्हें को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के बीच में एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा है। जब मौके पर जाकर देखा तो 60 वर्षीय महिला का शव रेलवे लाइन के बीच में पड़ी। प्रारंभिक अवस्था में आत्महत्या का मामला लग रहा है परंतु सही जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी। अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें