फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ा कोहरा, शीतलहर से परेशानी

Wed, 01 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद से जिले में कड़ाके की सर्दी हो गई है। मौसम विभाग का कहना है अगले एक सप्ताह तक अब ऐसे ही अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिले में अब धुंध व कोहरे से सुबह वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


पिछले चार दिन से जिले में ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही पश्चिमी हवाओं से ठंड में अभी और इजाफा होगा। चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत चार व पांच जनवरी को बारिश होने की संभावना बनेगी। इसलिए किसान गेहूं की फसल में पानी कृषि विज्ञानी की सलाह के बाद ही दें। वर्मा ने बताया कि अभी अगले 10 दिन तक सुबह व शाम के समय ठंड का प्रकोप अधिक रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें