सीवन में एक व्यक्ति की गाड़ी खुर्द-बुर्द कर रहे आरोपियों ने विरोध करने पर बुजुर्ग को धक्का मारकर गिरा दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने करीब एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फिरोजपुर रोड सीवन निवासी रोशन लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 80 वर्षीय माता बरमा देवी 25 जनवरी को बच्चों के साथ घर पर था। आहट होने पर घर के बाहर देखा तो मोनी, संगीत, सोनू, विकास, विकास कुमार, विकास, सोनू गांव बिधराणा व 5-6 अन्य उसकी गाड़ी को खुर्द-बुर्द रहे थे। उसकी माता ने दरवाजा खोला तो एक लड़के ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वह गिर पड़ी। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसकी माता को जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी माता बरमा देवी की मृत्यु आरोपियों द्वारा धक्का देने, धमकी देने व घबराहट के कारण हुई है। एएसआई महिपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।