फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में फंदा डालकर महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। खंड सीवन के गांव पिसौल में एक महिला ने गले में फंदा डाल कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सीवन में दी अपनी शिकायत में क्योड़क निवासी सन्नी ने बताया कि 27 वर्षीय राम बतेरी उसकी बहन थी। करीब सात-आठ वर्ष पहले उसका विवाह गांव पिसौल में संदीप के साथ हुआ था। उसके चार बच्चे तीन लड़के और एक लड़की हैं। ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ बहन का झगड़ा चल रहा था। इसी वजह से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर मृतका के पति संदीप, सास महेंद्रो व जेठ काला के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। एसएचओ रामकुमार ने कहा कि पुलिस ने धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें