फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
तितरम थाना के अधीन आने वाले गांव में विवाहिता ने अपने पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने के पर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है। राजेश वासी पट्टी कल्याना जिला पानीपत ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वे चार भाई बहन है। वह सबसे बड़ा है। इससे छोटी राजबाला है, तीसरे नंबर पर संजय है। सबसे छोटी किरण है। इसकी शादी वर्ष 2004 में सुरेन्द्र निवासी काकौत जिला कैथल के साथ हुई थी। इसके पास दो बच्चे हैं। उसका जीजा सुरेंद्र कोई काम धंधा नहीं करता था और उसकी बहन किरण के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई। करीब दस दिन पहले उसके जीजा ने उसकी बहन किरण के साथ मारपीट की थी। 30 जून को उनके पास फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल। इसके बाद वे उसकी बहन को शहर के शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसका जीजा सुरेन्द्र सारी-सारी रात फोन पर व्यस्त रहता था। जिससे उसकी बहन को शक हुआ कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसके बारे में विवाहिता पूछती थी तो पति उससे मारपीट करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान होकर उसकी बहन किरण ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के मायके पक्ष वालों ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने तितरम थाना में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ अधिनियम 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें