फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांजा फूल पत्ती सहित महिला काबू

Wed, 16 Oct 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने कलायत से एक महिला नशा तस्कर को 412 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सैंसी मौहल्ला कलायत निवासी राजेश व उसकी बहन काजल काफी समय से अपने घर पर ग्राहकों को नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बेचते हैं। पुलिस ने कलायत निवासी राजेश के मकान पर दबिश दी। जहां गली में मकान के बाहर अपने हाथ में पॉलीथिन लिए खड़ी संदिग्ध महिला काजल को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में पॉलीथिन से 412 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें