कैथल। विभिन्न स्थानों से दो युवतियों बिना बताए घर से चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में कस्बा ढांड की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 14 अक्टूबर को गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढऩे के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में अंबाला रोड कैथल के एक व्यक्ति ने शहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 अक्तूबर को उसकी 18 वर्षीय बेटी बिना बताए कहीं चली गई। थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद