फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 28 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पीटने का मामला सामने आया है। इसके बाद महिला को रात को घर से निकाल दिया। साथ ही बच्चा भी उनसे छीनने का आरोप है। इस बारे में पीड़िता ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में जालंधर निवासी नवदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें ठीक से रखा। बाद में उनसे दहेज में रुपये लाने की मांग करने लगे, उन्हें बार-बार पीटते थे। उनका एक बेटा भी है, जिसे आरोपियों ने छीन लिया और अपने पास रख लिया। उन्हें घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि नवदीप के साथ-साथ उसकी माता नरेंद्र कौर व पिता हरदयाल भी आरोपी का सहयोग कर रहे थे। परिवार ने उनको कई बार समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। गुहला थाना की जांच अधिकारी निर्मला ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें