कैथल। बालाजी कॉलोनी में एक महिला व एक युवक ने एक अन्य महिला पर चाकू से हमला कर चोटिल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सनसिटी कैथल निवासी सोमा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 14 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे वह किसी काम से बालाजी कॉलोनी में गई थी। वहां पर आरोपी दीपक व गीतू देवी ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद