फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंक खाते से निकाले तीन लाख रुपये

Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव पाई की मंडी में अज्ञात आरोपी ने पहले तो एक ट्रक चालक का पर्स व मोबाइल चोरी कर लिए। बाद में उसके पर्स में मौजूद दस्तावेजों के आधार पर उसके बैंक खाते से तीन लाख से ज्यादा रुपये निकाल लिए। गांव भाणा निवासी कुलदीप सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दी कि वह ट्रक ड्राइवर का काम करता है। 12 जुलाई को वह ट्रक लेकर गांव पाई में अनाज मंडी में गया था और वहां गेट पर चाय पीने के लिए रुक गया। उसने अपना पर्स व मोबाइल निकाल कर सामने स्टूल पर रख दिया और इसके बाद वह शौचालय में चला गया। जब वापस आया तो मोबाइल व पर्स नहीं मिले। बाद में जब नया सिम मोबाइल में डाला तो खाते से रुपये कटने का पता चला। कुल तीन लाख नौ हजार 982 रुपये निकाले जा चुके थे। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें