फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला से मारपीट, रुपये की मांग कर बनाया बंधक

Thu, 07 Dec 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेड़ी दाबन गांव में तीन आरोपियों ने एक महिला से मारपीट की और उससे रुपये की मांग करते हुए उसे कमरे में बंधक बना लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी सरबजीत कौर ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उसकी लड़की कुलजीत कौर गांव हाबड़ी में शादीशुदा है। वह गांव दाबन खेड़ी मे अपनी पुत्रवधु रुपिंद्र कौर व उसके बच्चों सहित रहती है। उसके जेठ हरदीप सिंह का लड़का यादविंद्र सिंह, उसकी पत्नी रमनदीप कौर व बेटा आकाशदीप उनके घर पर आते-जाते रहते थे और अपने अमेरिका में रह रहे बेटे से पैसे मंगवाने के लिए कहते थे।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले गांव में बाढ़ का पानी भरने से यादविंद्र के कहने पर वह परिवार के साथ गांव थेह पड़ता में किराए पर रहने के लिए आ गई। वहां पर नीचे यादविंद्र सिंह का परिवार रहता था और ऊपर वह अपने परिवार के साथ रहने लगी।

सरबजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यादविंद्र, रमनदीप कौर व आकाशदीप तीनों फिर से उसके बेटे से रुपये मंगवाने के लिए कहने लगे और उनके साथ लगातार बुरा व्यवहार करने लगे। एक दिसंबर को तीनों ने उसे डंडे, लात व मुक्कों से पीटा। जब वह दवाई लेने के लिए घर से बाहर जाने लगी तो आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसकी पुत्रवधु ने जब उसे निकलाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद यादविंद्र सिंह उनको साथ में लेकर गांव अगौंध में किराये के घर पर ले आया। इसके बाद शिकायतकर्ता का दामाद गुरप्रीत सिंह उनसे मिलने के लिए आया और जब उसने यह हालत देखी तो उसको कैथल सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। शिकायतकर्ता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें