कैथल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक महिला और युवक घायल हो गया। डीएसपी वीरभान ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नजदीक टोपियों वाला गुरुद्वारा निवासी विशाखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल को करीब 3 बजे उसकी बुआ वंदना माता गेट कैथल के पास से पैदल गुजर रही थी। तभी अज्ञात वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर से वह घायल हो गई। उसे सड़क दुर्घटना में काफी चोंटे आई। दूसरे मामले में गांव मानस निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह 15 अप्रैल को मानस रोड कैथल से बाइक पर सवार होकर जा रहा था, सुबह 10 बजे के करीब अज्ञात ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। संवाद