फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेजधार हथियार से बुजुर्ग पर हमला

Sun, 19 Apr 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बीडीपीओ कार्यालय में गांव अजीमगढ़ के बुजुर्ग पर तेज हथियार से हमला कर दिया। चीका थाना पुलिस ने अगीमगढ़ निवासी प्रमपाल सिंह की शिकायत पर छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में प्रमपाल ने बताया कि उसके पिता रणजीत सिंह 16 अप्रैल को किसी काम से चीका बीडीपीओ कार्यालय में दोपहर 12 बजे गए थे। वहां पर आरोपी अजैब सिंह, यादवेंद्र सिंह, सुखचैन सिंह, खुशभाग, सोनू व अन्य ने उस पर हमला कर दिया। हमला में उसे काफी चोट लगी है। शिकायत करने वाले ने पुलिस से मांग कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें