फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फैक्ट्री मालिक की हत्या में महिला और किशोर की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिव कॉलोनी में फैक्ट्री मालिक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी गांव धमतान साहिब निवासी काजल व कैथल की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी मृतक की पत्नी नरेश कुमारी की शिकायत अनुसार उसका पति सतीश कुमार अपने परिवार के साथ बालाजी कॉलोनी में रहता था। उसके पति की शिव कॉलोनी में व्यर्थ प्लास्टिक से पाइप बनाने के लिए दाना बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन


आठ फरवरी को जब देर शाम तक उसका पति घर नहीं आया तो उसने फोन पर बातचीत की। इस दौरान फैक्टरी में काम करने वाले अंकित ने फोन उठाया और कहा कि आज सतीश घर नहीं आएगा, क्योंकि पहले भी कई बार वह फैक्ट्री में ही सो जाता था। ऐसे में उसने दोबारा फोन नहीं किया।

पत्नी ने बताया कि सुबह उसे सूचना मिली की सतीश की फैक्ट्री में मौत हो गई है। वहां जाकर देखा तो सतीश के सिर में किसी नुकीले और भारी हथियार अथवा औजार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस बारे में थाना सिविल लाइन में हत्या संबंधी मामला दर्ज कराया था।

एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी उसी फैक्ट्री में काम करते थे। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही आरोपी अंकित व कर्ण को गिरफ्तार करके तीन-तीन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। काजल अंकित की पत्नी है जो इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 24,966 रुपये बरामद किए गए। हत्या की वारदात में शामिल किशोर के कब्जे से भी 26,467 रुपये बरामद किए हैं। महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल और किशोर को बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें