फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोगों को झांसा दे जेवर लेकर महिला हुई फरार

Sun, 22 Sep 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक महिला ने पहले लोगों को विश्वास में लिया और फिर मौका पाकर उनके गहने लेकर रफूचक्कर हो गई। महिलाओं की तरफ से इस संबंध में थाने में शिकायत दी गई। इस पर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सलेमपुर गामड़ी गुहला निवासी संतोष रानी ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को दोपहर के समय वह अपने घर पर थी। उसी समय एक औरत जिसके कमर पर करीब एक साल बच्चा बंधा हुआ और साथ में करीब 12 साल की लड़की थी, वह घर पर आ गई।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के मुताबिक, वह औरत पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन दे रही थी और औरतों को कड़े व चूड़ी वगैरह भी बेच रही थी। वह उससे सामान लेने लगी तो औरत कहने लगी कि उनकी कैथल में गहने बनाने की फैक्टरी है। वह उनके पुराने गहने फैक्टरी में ले जाकर दो-तीन दिन में नए गहने वापस कर देगी। साथ ही उनको रुपये भी देगी। इस दौरान उसकी पड़ोसन अनिता रानी, मीना रानी, मनीषा व पल्लवी भी मौके पर आ गई। सभी ने अपने गहने उस औरत को दे दिए। वह औरत दो-तीन दिन बाद वापस आने की बात कहकर चली गई।
विज्ञापन


उन्होंने उसके आने का इंतजार किया, लेकिन वह औरत नहीं आई। बाद में उन्हें पता चला कि उस औरत ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जो गहने वह औरत लेकर गई है, उनकी कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें