फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई में मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 22 Sep 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव पाई में बैंक से पैसे निकलवाकर साइकिल पर अपने घर जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव करोड़ा निवासी महीपाल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 20 सितंबर को सुबह करीब आठ बजे उसका 55 वर्षीय पिता नफे सिंह साइकिल लेकर पाई बैंक में पेंशन लेने के लिए गया था। जब वह वापस घर आ रहा था और एक निजी स्कूल के पास पहुंचा तो अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से उसके पिता को सिर, हाथों, टांगों और छाती पर काफी चोटें लगी। वे उसके पिता को सरकारी अस्पताल कैथल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बारे में थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें