फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संदेश भेजकर खाते से निकाले 68 हजार रुपये

Sat, 03 Feb 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड का कैश रिवार्ड प्राप्त होने का संदेश भेजकर एक आरोपी ने एक महिला के खाते से करीब 68 हजार रुपये रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

न्यू पटेल नगर निवासी रेनू बंसल ने साइबर थाना में शिकायत दी कि उसके पास एक निजी बैंक का वीजा क्रेडिट नंबर कार्ड है। तीन जनवरी को शाम 05.41 बजे उसके पास मोबाइल पर संदेश आया। उसे लगा कि यह बैंक का मैसेज है। इसमें बैंक की तरफ से उसको 7890 रुपये के कैश रिवॉर्ड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने को लिखा था। उसने मैसेज को बैंक का मैसेज समझकर अपने 7890 रुपये के रिवार्ड प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक कर दिया। इससे फोन पर बैंक की वेबसाइट खुल गई।
विज्ञापन


उसने उसमें अपने बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी। रात 10 बजे उसके फोन पर कार्ड से 67,069 रुपये कटने के दो मैसेज बैंक की तरफ से प्राप्त हुए। उसे एहसास हो गया कि उसके पास जो मैसेज प्राप्त हुआ था वह बैंक की तरफ से न होकर किसी ठग ने भेजा था। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


उसने उसी समय ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें