फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैक्स के क्लर्क ने की आत्महत्या

Sat, 03 Feb 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पैक्स प्रबंधक, प्रधान और दो अन्य कर्मचारियों पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाते हुए दि खडालवा-मटौर पैक्स के 52 वर्षीय क्लर्क ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले में पुलिस ने मृतक क्लर्क की पत्नी की शिकायत पर प्रबंधक व प्रधान सहित चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चौशाला गांव निवासी शीला देवी ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसकी दो लड़कियां और एक लडक़ा हैं। दोनों लड़कियां शादीशुदा हैं और लड़का अविवाहित हैं। उसके पति राजबीर दि खडालवा-मटौर कृषि सरकारी समिति में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


उन्होंने दि खडालवा-मटौर पैक्स से सीसीएल लोन लिया था। इसकी किस्त उसका पति लगातार भर रहा था, लेकिन पैक्स प्रबंधक रामकुमार शर्मा, प्रधान निर्मल सिंह व पैक्स कर्मचारी मटौर निवासी राकेश और रामगढ़ निवासी बिशन सिंह उसके पति पर सारा लोन एक बार में ही भरने का दबाव बना रहे थे।

शीला देवी ने शिकायत में बताया कि इस संबंध में आरोपी उनके घर पर भी आए और लोन नहीं भरने पर जान से मारने की धमकी व नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। इस कारण उसके पति काफी परेशान रहते थे।

उन्होंने बताया था कि 22 जनवरी को पैक्स प्रबंधक रामकुमार शर्मा को पांच लाख रुपये लोन के चुकाए भी थे, लेकिन पैक्स प्रबंधक ने इन पांच लाख रुपयों की उसके पति को कोई रसीद नहीं दी और कहा कि जब तक पूरा लोन नहीं चुका दोगे, तब तक रसीद नहीं मिलेगी। उपरोक्त सभी आरोपी उसके पति पर लगातार लोन की किस्त एकमुश्त भरने का दबाव बनाने लगे। इस कारण उसका पति मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगा।

शीला देवी ने बताया कि एक फरवरी को उसका पति रोजाना की तरह सुबह नौ बजे अपनी ड्यूटी पर गया। उन्हें दोपहर करीब दो बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसके पति राजबीर ने खनौरी बाइपास सड़क किनारे कोई जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर वह अपने परिवार वालों के साथ मौका पहुंची। उसके पति की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसके पति ने सारी बातें लिखी हुई हैं और सुसाइड नोट में भी उन्हीं व्यक्तियों का नाम लिखा है। इसके बारे में उसके पति ने पहले उसे बताया हुआ था। उसके पति ने प्रधान निर्मल सिंह, राकेश, बिशन सिंह व पैक्स प्रबंधक रामकुमार शर्मा के दबाव व परेशान करने के कारण जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। उसकी मौत के जिम्मेदार उपरोक्त चारों व्यक्ति हैं।

शहर थाना एचएसओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस को खनौरी रोड बाइपास पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की तो उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सुसाइड नोट
मैं राजबीर सिंह, भल्लेराम गांव चौशाला का स्थाई निवासी हूं और मैं दि खडालवा-मटौर कृषि सहकारी समिति में क्लर्क के पद पर कार्यरत हूं। अत: मुझे अपनी ड्यूटी पर आने के लिए जान से मारने की धमकी दी जाती है। इसलिए मैंने जो कदम उठाने का निर्णय लिया है, इसके जिम्मेदार निम्रलिखित हैं और मुझे ड्यूटी पर हटाने से बार-बार धमकी दी जा रही है। और मैंने अपने डर से अपने परिवार को भी नहीं बताया, क्योंकि मेरा परिवार गरीब है। और न ही मैंने प्रशासन को कोई शिकायत की। इसलिए मैं दस दिन से टेंशन में रहता था। और मैं टेंशन से यह कदम उठाने जा रहा हूं और मैंने दि खडालवा मटौर पैक्स से सीसीएल लोन लिया था जो कि कर्मचारी को किस्तों में देना होता है। वह लोन भी भरने का दबाव दिया जा रहा है। पैक्स प्रबंधक व प्रधान निर्मल के कहने पर यह सारा लोन एकदम देने का मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है। वरना ड्यूटी पर आने की कोशिश मत करना, इसलिए मैं अपनी जीवनरेखा समाप्त करने जा रहा हूं। और मैंने जो लोन लिया था, वह लोन मैं एक साथ न भर सका। इसलिए मैंने पांच लाख रुपये पैक्स प्रबंधक श्री रामकुमार शर्मा को 22-01-24 को कैथल दिए थे और न ही उनकी कोई रसीद कटी और न ही वह राशि मुझे वापस दी और पैक्स प्रबंधक ने मुझसे कहा जब तक सारी राशि नहीं देता तब तक रसीद नहीं कटेगी। और प्रबंधक ने मुझसे कहा ड्यूटी पर आने की कोई जरूरत नहीं है। और यही बयान प्रधान निर्मल सिंह, एमसी राकेश पुत्र लाल सिंह, बिशन पुत्र हरिद्वारी गांव रामगढ़ द्वारा कहा जा रहा है और मेरी मौत के जिम्मेवार निम्र प्रकार से हैं। 1. प्रधान निर्मल सिंह पुत्र रामस्वरूप गांव जुलानीखेड़ा, 2. एमसी राकेश पुत्र लाल सिंह गांव मटौर, 3. बिशन सिंह पुत्र हरिद्वारी गांव रामगढ़, 4. पैक्स प्रबंधक रामकुमार शर्मा
विज्ञापन


प्रमाणित करता हूं कि मेरे माता-पिता मुझे माफ कर देना और मैंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि मुझे बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। आपका बेटा राजबीर सिंह

दिनांक व हस्ताक्षर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें