फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शादी का सीजन शुरू होते ही फूलों की बढ़ी मांग

Thu, 22 Jan 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शादी का सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में एक बार फिर चहल-पहल बढ़ गई है। खासतौर पर फूलों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय किसी त्योहार से कम नहीं है। शादियों में गाड़ियों की सजावट, जयमाला और अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए फूलों की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे फूल विक्रेताओं और गाड़ी सजाने वाले कारीगरों के चेहरे खिल उठे हैं।

कमेटी चौक और माता गेट क्षेत्र में सुबह के समय फूलों और सजावट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। शादी में शामिल होने वाली बरातों की गाड़ियों को सजाने के लिए लोग पहले से ही बुकिंग करवा रहे हैं। दुकानों पर गुलाब, गेंदा, ऑर्किड, कार्नेशन सहित कई तरह के देसी और विदेशी फूल उपलब्ध हैं, जिनसे गाड़ियों को आकर्षक और भव्य रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गाड़ी सजाने का काम करने वाले दुकानदार मोनू ने बताया कि गाड़ी की सजावट की कीमत 1500 रुपये से शुरू होकर 10 हजार रुपये तक जाती है। यह कीमत फूलों की वैरायटी, डिजाइन और ग्राहक की पसंद पर निर्भर करती है।

कीमत और पसंद के अनुसार सजावट ः उन्होंने बताया कि कुछ ग्राहक सादगी पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग खास और महंगी डिजाइन वाली सजावट करवाते हैं। वहीं, जयमाला की कीमत 100 रुपये से शुरू होती है, जबकि रेड रोज की कीमत 30 रुपये से 70 रुपये तक रहती है। अलग-अलग ब्रांड और फूलों की गुणवत्ता के अनुसार इनके दाम तय किए जाते हैं।
विज्ञापन


फूल विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे शादी के मुहूर्त बढ़ेंगे, वैसे-वैसे फूलों की मांग और भी बढ़ेगी। बढ़ती मांग से न केवल दुकानदारों को लाभ हो रहा है, बल्कि इससे जुड़े मजदूरों और कारीगरों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें