कैथल। थाना सदर क्षेत्र में पशु चोरी के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एएसआई ईशम सिंह की टीम ने वाल्मीकि मोहल्ला असंध, जिला करनाल निवासी साहिल उर्फ अंकुर और अरुण उर्फ फौजी को काबू किया। शिकायतकर्ता सतपाल निवासी गांव गुहणा ने बताया था कि 12 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति उसके पशु बाड़े का ताला तोड़कर पांच सुअर चोरी कर ले गए थे, जिस पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सभी पशु और वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद