राजौंद। बीर बागड़ा मार्ग पर खेत से बिजली के 40 फीट तार चोर ले गए। खेत मालिक डिंपल राणा ने बताया कि शुक्रवार को रात 8 बजे वह खेत गेहूं की फसल को पानी देकर आएं थे। सुबह जब खेत में गए तो देखा कि लगभग 40 फीट तार चोर काट ले गए हैं। उन्होंने बताया कि साल में यह तीसरी बार तार की चोरी की गई है पिछले वर्ष भी दो बार उनके खेत से तार चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद