फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांसद खेल महोत्सव में विजेताओं को मिलेंगे दो करोड़ रुपये के इनाम

Tue, 04 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित होने जा रहा सांसद खेल महोत्सव ऐतिहासिक और भव्य आयोजन बनने जा रहा है। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल ने इस महोत्सव के विजेताओं के लिए दो करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की है। यह राशि विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के अनुसार वितरित की जाएगी। धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। तीन चरणों के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं 14 नवंबर से 22 नवंबर तक, दूसरा चरण: विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से 6 दिसंबर और तीसरा चरण में लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक संपन्न होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें