फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरुपर्व के उपलक्ष्य में आज निकलेगा नगर कीर्तन

Tue, 04 Nov 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला चीका । गुरुद्वारा साहिब की सजावट का दृश्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुपर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक सुरजीत सिंह मलिकपुर ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह 11 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर बलबेड़ा रोड, नगर खेड़ा, सिनेमा रोड, कैथल रोड, हुड्डा कॉलोनी, हैफेड रोड, डेरा भाग सिंह, महावीर दल, शहीद उधम सिंह चौक व पेहवा रोड होते हुए गुरुद्वारा छेवीं व नौवीं पातशाही पर पहुंचकर संपन्न होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी के आगमन दिवस की खुशी में गुरुद्वारा साहिब में संगतों के सहयोग से प्रतिदिन प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरियां “गुरु नानक आया”, “सतनाम वाहेगुरु” के नारों से गूंजती हैं। इस दौरान महिलाएं गुरुवाणी का पाठ करती हैं और जिन घरों में प्रभात फेरी जाती है, वहां श्रद्धालु अरदास करवाकर प्रसाद का वितरण करते हैं। गुरुद्वारा साहिब में सोमवार सुबह 10 बजे गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ आरंभ किया गया, जिसका भोग गुरुपर्व वाले दिन सुबह नौ बजे डाला जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक दीवान सजाया गया है, जिसमें रागी जत्थे और कथा वाचक गुरुवाणी एवं कथा प्रवचन से गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।

गुहला चीका । गुरुद्वारा साहिब की सजावट का दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें