फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विजेता शिव सागर को किया सम्मानित

Sat, 26 Oct 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीबीएससी नॉर्थ जोन क्लस्टर बॉक्सिंग चैंपियनशिप रजत पदक जीतने वाले राधा कृष्ण स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र शिव सागर को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में शिव सागर ने सीबीएससी नॉर्थ जोन क्लस्टर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कर्नाटक और तमिलनाडु के खिलाड़ियों को हराया था।

विजेता खिलाड़ी की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू, अध्यक्ष लाभ सिंह लैलर और अन्य अध्यापकों ने शिवसागर को फूल मालाएं, पैसों की माला और पदक सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को शिव सागर की जीत से प्रेरणा लेने की सीख दी गई। सभा के बाद विजेता खिलाड़ी को सम्मान पूर्वक उसके अध्यापकों और सभी साथियों के साथ रोड शो के माध्यम से विद्यालय परिसर में से मॉडल टाउन, प्योदा रोड ,जींद रोड छात्रावास रोड और रेलवे गेट से होते हुए छात्र के निवास स्थान तक सम्मान पूर्वक ले जाया गया। इस समारोह में डीपी अशोक, बॉक्सिंग कोच मुस्कान, कोऑर्डिनेटर अंजू, मोनिका तिलक राज, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें