कैथल। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और 13 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को रात मिली। दूसरी ओर किसान अपनी फसल के लिए बारिश की बांट जोहते दिखाई दिए।
अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धान की फसल रोपाई का कार्य तेजी से जारी है। किसान खेत में बारिश की बाट जोह रहे हैं। दिन में बारिश की
स्थिति भी बन जाती है, लेकिन पानी गिर नहीं रहा है। यह स्थिति बीते चार दिन से जारी है।
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी संभावित है। धान व गन्ने के लिए ये बारिश लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी।