फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसानों की आवाज करेंगे बुलंदः माजरा

Fri, 17 May 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ंकैथल। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में चुनाव जीत रही है। अभय चौटाला चार जून के बाद देश की संसद में किसानों की आवाज बुलंद करते दिखाई देंगे। यह कुरुक्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से संभव होगा। अभय चौटाला के लिए अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान में माजरा ने कहा कि देश की जनता ने दस साल में भाजपा को अच्छी तरह से जांच-परख लिया है। तानाशाही तरीके से फैसले लिए जाते हैं। जो जनता पर थोप दिए जाते हैं। जनता की कोई सुनवाई नहीं। केवल चंद लोग फैसला लेते हैं और उसे पूरे देश में लागू करने का फरमान जारी कर दिया जाता है। यदि ये फैसले जनहित में नहीं हैं तो जनता यदि आवाज बुलंद करे तो उस पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उनकी राहों में कीलें ठोंकी जाती हैं। जिस कारण जनता का मोह भंग हो चुका है। अब तक आधे से ज्यादा देश में चुनाव संपन्न हो चुका है। जिसमें मतदान प्रतिशत में भारी कमी आई है। इसका मुख्य कारण भाजपा के प्रति नाराजगी है। अब तक जो मतदान हुआ है, उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा यह चुनाव हार रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें