कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीरवार को कई जगहों पर जनसभाएं की। उन्होंने गांव मुंदडी, नैना, धौंस, खनौदा, कठवाड़, साम्पनखेड़ी, ग्योग, ड्योढ़खेड़ी, वार्ड पांच खुराना रोड़, वार्ड दो महादेव कॉलोनी, वार्ड 28 और वार्ड 22 रामनगर में जनसंपर्क किया। सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी की गारंटी एक चाइनीज गारंटी है। कैथल की बात करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तब आपके अजीज रणदीप सुरजेवाला से जितने विकास व तरक्की के कार्य हुए उसके बाद आज तक भाजपा से एक भी ईंट नई नहीं लगी। जो काम हम छोड़कर गए थे वो वहीं के वहीं पड़े हैं, जब कांग्रेस सरकार आएगी तब उन कार्यों को फिर से पूरा किया जाएगा क्योंकि भाजपा से कुछ भी न हो पाया है और न हो पाएगा। संवाद