फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओपन काउंसलिंग में मिलेगा प्रवेश

Wed, 17 Jul 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के तहत बुधवार को कॉलेजों में मिशन एडमिशन के तहत ओपन काउंसलिंग की जाएगी। इसके तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा।

वहीं, इससे पहले मंगलवार को भी कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों के दस्तोवेजों का सत्यापन किया गया। गौरतलब है कि इस समय जिले के कॉलेजों में 40 प्रतिशत तक सीटें खाली है। ऐसे में दाखिला लेने से वंचित रहे सभी विद्यार्थियों को प्रवेश मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ओपन काउंसलिंग को लेकर शहर के सभी कॉलेजों में कॉलेज प्रबंधन की ओर से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इसमें विद्यार्थियों की सहायता के लिए सहायता केंद्र भी बनाएं गए हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकाती राजेश सैनी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत काॅलेजों में सीटें खाली रहने की स्थिति बुधवार को काॅलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी और इसमें सीटें भरी जाएंगी। वहीं, 30 जुलाई तक नए आवेदन व पहले किए गए आवेदनों में संशोधन किया जा सकेगा।

इच्छुक विद्यार्थी 18 से लेकर 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। 25 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।

आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी ः आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। दोनों मेरिट लिस्ट के बाद अब ओपन काउंसलिंग जारी की जाएगी। अब जो विद्यार्थी पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं करवा पाए थे। वे अभी भी पंजीकरण करवा सकते हैं और इस ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में भी भाग लें।

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि दोनों मेरिट लिस्ट के बाद उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक कॉलेज अपने सभी स्नातक कार्यक्रमों की सभी सीटें भर लेगा। इसके सभी विद्यार्थी। पोर्टल पर अपने विषय संयोजन अपडेट कर लें और कॉलेज आकर अपने दस्तावेज जमा करवा दें, ताकि वे इस प्रक्रिया में प्रवेश के लिए खुद को पात्र बना सकें।
विज्ञापन


डॉ. गोयल ने यह भी कहा कि इस वर्ष नई शिक्षा नीति के कारण कई विषय संयोजन हैं और सभी में सीमित सीटें हैं और जिनमें से कुछ पहले से ही भरी हुई हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपने फॉर्म अपडेट करने से पहले कॉलेज की हेल्प डेस्क की मदद लेनी चाहिए। साथ ही स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण भी चल रहा है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 25 जुलाई से पहले अपने पसंदीदा पीजी कार्यक्रम के लिए खुद को पंजीकृत करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें