फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शराब पीने की आदत के कारण पत्नी ने दी थी पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह गांव नैना के ईख के खेतों में मिले महिला के शव के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी पति ने शराब की आदत के कारण झगड़े की रंजिश में महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन

एसपी विरेंद्र विज ने बताया कि 27 दिसंबर को गांव नैना निवासी सुरेश के ईख खेत में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला था। जिसमें पुलिस ने करीब 22 वर्षीय आरोपी कृष्ण निवासी जुंडला जिला करनाल को फरल चौक पूंडरी से काबू किया था। जांच के दौरान मृतका की पहचान नीलम निवासी कैथल के रुप मे कर ली गई थी। एसएचओ विरेंद्र सिंह की अगुवाई में एसआई महासिंह व एएसआई सीलक राम द्वारा की गई पूछताछ में उसने कबूला कि वह हलवाई के पास काम करता है। उसने करीब 3 वर्ष पूर्व शादियों में रोटी आदी पकाने का काम करने वाली नीलम से लव मैरिज की थी, जिससे उसे एक सात माह की बेटी है। कृष्ण शराब पीने का आदी बताया गया है, जिस कारण उसकी पत्नी उससे नाराज रहती थी। इसी वजह से अक्सर घर में झगड़ा रहने लगा था। घर में चल रहे कलह के कारण उसकी पत्नी ने कैथल महिला थाना मे 10 दिसंबर को शिकायत दी थी। इस बारे में 12 दिसंबर को दोनों का समझौता हो गया था। लेकिन 12 दिसंबर की शाम वह पत्नी को उसके पिता के पास गांव बीरबडालवा बाइक से लेकर गया था। उसने योजना के तहत गांव नैना में ईख खेत के पास पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें