फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी की अध्यक्ष कौन....बबली, ममता या फिर गुड्डी

Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगर पालिका पूंडरी के चुनाव हाल ही में संपन्न हुए हैं, और अब सभी की निगाहें 12 मार्च को आने वाले परिणामों पर टिकी है। अध्यक्ष और पार्षद पदों पर कौन जीतेगा, उनके नाम पर लोगों में माथापच्ची चल रही है।

निकाय चुनाव के बाद इवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को स्ट्रांग रूम में पुलिस के पहरे में सुरक्षित रखा गया है, और 12 मार्च को इसके परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस दिन यह स्पष्ट होगा कि नगर पालिका की अध्यक्ष बबली गोस्वामी, ममता सैनी या फिर गुड्डी देवी में से कौन होगी।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी, और सभी ने अपने-अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब 12 मार्च को इवीएम के जरिए यह तय होगा कि नगर पालिका में भाजपा पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिलेगी। इन चुनावों के परिणाम के बाद नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए राजनीतिक लोगों में चर्चा तेज हो गई है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कौन सा प्रत्याशी या पार्टी अपनी जीत का परचम लहराएगी। चुनाव परिणामों का सभी को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए, बल्कि शहर की विकास योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि पूंडरी नगरपालिका के अध्यक्ष पद के कार्यकाल को समाप्त हुए दो वर्ष के लगभग हो चुके थे। इस कारण शहर के लोगों को अपने कार्य करवाने में नपा कार्यालय के कर्मचारी चक्कर पर चक्कर कटवा कर परेशान कर रहे थे। लोगों का कहना है कि जब उनकी अध्यक्ष या पार्षद अपने पद पर रहेंगे तो तो वार्डों में विकास कार्य तेज़ी से होंगे। शहर में तीनों अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अब सभी शहरवासियों को 12 मार्च का बेसब्री से इंतज़ार है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूंडरी नगरपालिका में जातिगत आंकड़ों की बात करें तो सबसे अधिक सैनी समाज व रोड़ समाज के मतदाता हैं। चर्चाओं के मुताबिक, रोड़ समाज के मतदाता बिरादरी के उम्मीदवार के साथ बताए जाते हैं वहीं भाजपा उम्मीदवार के मैदान में उतरने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। लोगों को परिणाम के लिए 12 तारीख का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें