फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़कों पर लगने लगी सफेद पट्टी

Thu, 21 Nov 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धुंध और कोहरे के मौसम में बीच हादसों का कारण बने अवैध कट और सड़कों पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर न होने का मुद्दा उठाने के बाद जिला प्रशासन जागा। इस दौरान संबंधित विभाग की ओर से सड़कों पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू किया गया जबकि नेशनल हाईवे पर अवैध कटों को बंद करने का काम भी शुरू हुआ।
विज्ञापन


इसके तहत सड़क सुरक्षा विषय को लेकर सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए नेशनल हाईवे 152 पर अवैध कटों को बंद करने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश, ट्रैफिक एसएचओ एसआई राजकुमार, आरटीओ, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे 152 का मुआयना किया गया था। बैठक के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नेशनल हाईवे पर अवैध कट को बंद करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए थे। अवैध कटों को बंद करने का काम शुरू हो गया है तथा शीघ्र ही सभी कटों को बंद कर दिया जाएगा। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए सही रास्ते का प्रयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें