फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज हवाओं के साथ बरसी सफेद आफत

Tue, 21 Mar 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला क्षेत्र में सोमवार को अचानक आए मौसम में बदलाव के बाद भारी बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश व ओलावृष्टि का सबसे अधिक असर हलके के गांव रिवाड़ जागीर, भागल, भूंसला, बलबेहड़ा, सिह, टटियाणा, ढंढोता, बदसुई, सरोला, दाबा, चाबा, खंबेहड़ा में देखने को मिला है। इन गांवों में लगभग चार घंटे तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं, सरसों, हरे चारे व सब्जियों की फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है। बारिश का पानी खेतों में जमा होने के साथ-साथ तेज हवाओं से फसल जमीन पर बिछ गई।
विज्ञापन


किसान संदीप पुनिया भागल, कप्तान सिंह रीवाड़, जितेंद्र दाबा, धमेंद्र दाबा, कुलवंत चाबा, होशियार सिंह चाबा, अमरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, जसबीर सरोला, गुरजंट व अमरजीत सरोला ने बताया कि गेहूं की फसल लगभग तैयार है, लेकिन बरसात व भारी ओलावृष्टि से फसल में 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है। किसानों से सरकार से ओलावृष्टि से खराब से हुई फसलों की गिरदावरी करवा मुआवजा देने की मांग की है।

सीवन, पाई और राजौंद के किसान भी मायूस
सीवन/पाई/राजौंद। बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक अभी पानी गिरेगा। बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान हो रहा है। सरसों की फसल की कटाई चल रही है और खेतों में सरसों पड़ी है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल की कटाई में तो अभी देर है, लेकिन बीते दिनों हुई बरसात के बाद चली तेज हवा के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। इसके साथ साथ अजवाइनी बूटी की फसल को भी नुकसान है। जिन किसानों ने मल्चिंग में खरबूजा की बिजाई की है, उन्हें भी नुकसान हो रहा है। खरबूजे की फसल में तो पिछली बरसात में ही पानी जमा हो गया था और उसे निकाला नहीं गया है।

किसान गुरदयाल सिंह, जरनैल सिंह, भीषू चौधरी, राजेश रहेजा, अंतर सिंह, तरसेम सिंह व कुलदीप सिंह का कहना है कि इस बरसात से सभी फसलों को नुकसान है। जो गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है उसके उत्पादन में कमी आएगी। यदि ओलावृष्टि होती है तो नुकसान बढ़ सकता है।

पाई क्षेत्र के किसानों नेता बलवान, करतार सिंह, दिलबाग, वीरेंद्र, महावीर व डीसी ढुल ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। उधर, राजौंद किसान किशन लाल, रामकिशन, धीरेंद्र कुमार, धर्मपाल व पलाराम ने बताया कि लगातार सुबह से हो रही मूसलाधार बरसात ने फसलों में पानी भर गया है। प्रभावित किसान वे फसलों में से पानी निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें