फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आजादी की नज्म पढ़ी तो अंग्रेजों ने कर लिया था गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
32 कैथल। स्व. लाला हंसराज गर्ग। परिजन
विज्ञापन
कैथल। मेरे दादाजी स्वर्गीय हंसराज गर्ग ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेते हुए दो बार जेल की यातनाएं झेली थीं। जिस मकान में वे रहते थे, मैं आज भी उसी घर में रह रहा हूं। उन्हेें नज्म पढ़ने के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दादाजी का ‘अपराध’ केवल इतना था कि वे आजादी के आंदोलन में सक्रिय थे। इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों के साथ वे हर सभा में जोश भरते थे। यही कारण था कि उन्हें दो बार जेल भेजा गया।

स्व. हंसराज गर्ग का जन्म वर्ष 1906 में कैथल में हुआ। 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूर्ण स्वतंत्रता का एलान किया और 30 जनवरी 1930 को देशभर में पहली बार ‘आजादी दिवस’ मनाया गया। कैथल में भी इस अवसर पर लोग एकत्र हुए, जहां दादाजी ने स्वतंत्रता के पक्ष में जोशीली क्रांतिकारी नज्म सुनाई।
विज्ञापन


इसकी शिकायत अंग्रेज प्रशासन तक पहुंची और तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें एक सप्ताह के लिए मुल्तान जेल भेज दिया, जहां उन्होंने यातनाएं सही लेकिन हौसला नहीं खोया।
विज्ञापन


– प्रस्तुति : वेद प्रकाश गर्ग, निवासी- चंदाना गेट, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें