मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में रात को दर्जनों वाहनों के टायरों को नुकीले औजार से क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जिससे नाराज मंडी आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के दौरान उग्र हुए मंडी व्यापारियों का पता चलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शांत किया गया। मंडी व्यापारियों द्वारा इस दौरान कमेटी सचिव सविता चौधरी को भी अवगत करवाया गया। मंडी व्यापारी ऋषिपाल कोलेखां, कर्मवीर सिंह, राजीव कुमार, नसीब सिंह, शमशेर सिंह, इंद्र, नवाब कौलेखां व मनीराम श्योराण ने बताया कि रात्रि में उन्होंने अपने वाहन मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर खड़े किए थे। सुबह जब उन्होंने आकर देखा तो उनके वाहनों के टायर कई-कई जगहों से नुकीले औजारों से क्षतिग्रस्त किया गया था। कई टायरों की तो हालत ऐसी थी कि उन्हें बदलवाना ही पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कलायत थाना प्रभारी जयवीर ने बताया कि साधनों के टायरों को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत दी गई है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जिस किसी ने भी वाहनों को क्षतिग्रस्त व नुकसान पहुंचाया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।