कलायत पुलिस द्वारा शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव शिमला के पास नाका लगाया गया। पुलिस नाके के दौरान नरवाना की तरफ से आ रहे कैंटर को रुकवाया। जब कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें लगभग 400 से 500 पेटी शराब की बरामद की गई। चेकिंग के दौरान एक तस्कर पकड़ में आया है।
थाना प्रभारी जयवीर ने बताया कि सायं करीब 4:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नरवाना की तरफ से अवैध शराब से भरा कैंटर कैथल की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें एसआई मनवीर, एचसी सुरेश कुमार, एचसी कुलदीप, एचसी सूरजमल ने शिमला के पास नाका लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा जब कैंटर को रुकवाया गया और कैंटर चालक से पूछताछ की गई तो चालक कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। कैंटर में अवैध रूप से भरी गई साढ़े 400 से 500 पेटी शराब की बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है।