फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद अनाज मंडी में गेहूं उठान धीमा, कट्टों के लगे अंबार

Sat, 18 Apr 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अनाज मंडी में उठान न होने के कारण लगे गेहूं कट्टों के अंबार।
विज्ञापन
राजौंद। अनाज मंडी में गेहूं के उठान की रफ्तार धीमी होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंडी में गेहूं के कट्टों के अंबार लग चुके हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल लाने के लिए जगह तक नहीं मिल पा रही। उठान में देरी के चलते किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजौंद मंडी एसोसिएशन के प्रधान भीम सिंह ने बताया कि मंडी में करीब 3 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं उठान के इंतजार में पड़ा हुआ है, जबकि गुरुवार तक केवल 20 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है। उठान की धीमी प्रक्रिया के कारण मंडी में लगातार कट्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, बारदाने की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। आढ़तियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं। किसानों ने बताया कि फसल तैयार होने के बावजूद मंडी में जगह न मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आने के बावजूद गेहूं की कटाई तेजी से जारी है, जिससे मंडी पर दबाव और बढ़ गया है। किसानों और आढ़तियों ने प्रशासन से मांग की है कि गेहूं उठान प्रक्रिया को तुरंत तेज किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें