फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई मंडी में 10वें दिन भी ठप रही गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। अनाज मंडी पाई में गेहूं खरीद का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शुक्रवार का दिन भी निराशाजनक रहा। लगातार 10वें दिन भी नमी के कारण खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

मंडी में पिछले कई दिनों से किसान अपनी फसल लेकर डेरा डाले बैठे हैं, लेकिन अब तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसानों का आरोप है कि कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन


मंडी में इस समय हजारों क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। पहले एजेंसियां बारदाना न होने का हवाला देकर खरीद टाल रही थीं, जबकि अब नमी अधिक होने का कारण बताकर खरीद से इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसान सुरेश, बलवंत, राममेहर, राजेंद्र और दिलबाग ने बताया कि वे कई दिनों से मंडी में बैठे हैं, लेकिन कोई खरीद अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में मार्केट कमेटी सचिव से भी मिल चुके हैं, लेकिन वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें