फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज होने लगी गेहूं की कटाई पर आवक नहीं

Fri, 04 Apr 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पाई। जिले में गेहूं की कटाई तेज होने लगी है। हाथ के साथ मशीनों से गेहूं काटा जा रहा है लेकिन वीरवार को तीसरे दिन भी जिले की किसी भी मंडी में गेहूं की आवक नहीं हुई। उधर, पाई अनाज मंडी में भी यही हालात रहे। यहां भी फसल न आने से गेहूं की खरीद नहीं की गई।

अनुमान है कि आगामी आठ से 10 अप्रैल के बाद यह आवक हो सकती है। सीजन को लेकर खरीद एजेंसियों की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।

मंडियों में अभी तक व्यवस्था न बनने से किसानों व आढ़तियों को परेशानी हो रही है। मंडी के बाहर वाली सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं, इनमें गेहूं से भरी ट्रालियों के पलटने का डर रहेगा। आढ़ती व किसानों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी तैयारियां पूरी की जानी चाहिए, ताकि सीजन के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि गेहूं सीजन की शुरूआत हो गई है। अभी तक गेहूं की आवक नहीं हुई है। आठ से 10 अप्रैल के बाद गेहूं की आवक होने की उम्मीद है।

उधर, अनाज मंडी पाई में गेहूं की फसल न आने के कारण वीरवार को भी खरीद के तीसरे दिन भी खरीद का कार्य शुरू नहीं हो सका। इस संबंध में मार्केट कमेटी सचिव जोगिंदर सिंह पेशियां ने बताया कि कमेटी की ओर से किसानों की गेहूं की फसल बेचने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि पाई अनाज मंडी व करोड़ा खरीद केंद्र के अंदर बिजली पानी व किसानों के गेट पास काटने जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिस समय किसानों की गेहूं की फसल सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडी में आएगी तो उसकी तुरंत बिक्री कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वह अपनी गेहूं की फसल पूरी तरह से सुखाकर व साफ करके ही अनाज मंडी में लेकर आए ताकि उनको बेचने में कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने आढ़तियों व किसानों से कहा कि यदि उनको फिर भी कोई समस्या हो तो वह तुरंत उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें