फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन में धूप से होगा गेहूं की फसल को फायदा

Wed, 04 Dec 2024 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अब लगातार मौसम बदल रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिल रही है तो वहीं खेतों में गेहूं की फसल को भी फायदा है। इसक े साथ ही जिले में अब एक्यूआई भी 100 से नीचे है आ चुका। मंगलवार को एक्यूआई 86 पर दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम एक्यूआई है।

हालांकि अभी दिन में गर्मी और शाम के समय ठंड होने से बीमारियों का खतरा जरूर बना है। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के बढ़ रही ठंढ के बीच लोग परेशान है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सुबह से धूप खिलने पर जहां लोग धूप सेंकने के लिए पार्कों का रुख कर रहे हैं तो वहीं युवा भी खेल के मैदानों में खेलने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

उधर, मौसम साफ रहने के चलते सुबह के समय लोग सैर करते भी दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि अभी गेहूं की फसल के लिए मौसम बिल्कुल अनुकूल हैं, क्योंकि पिछले कई दिन से तेज हवा नहीं चली है। यदि तेज हवा चलती तो गेहूं की फसल में नमी आती, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा रहता। वर्मा ने बताया कि इस समय फसलों के मुताबिक मौसम बिल्कुल अनुकूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें