फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखा भी दे सकती है व्हाट्सएप प्रोफाइल

Tue, 25 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर अपराधी पब्लिक को ठगने के लिए रोजाना नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इन दिनों व्हाट्सएप पर किसी परिचित की फर्जी प्रोफाइल लगाकर उधार रुपये की मांग कर ठगी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप प्रोफाइल का भरोसा न करें, ये धोखा भी दे सकती हैं।

पुलिस के मुताबिक, ऐसी जानकारी मिली है कि साइबर ठग व्हाट्सएप पर लोगों के पास उनके किसी परिचित की तस्वीर लगा कर, मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और कुछ रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन


वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे इसलिए उनके अकाउंट में ही पैसे डाल दें। प्रोफाइल फोटो में परिचित की तस्वीर होने के चलते लोग उन्हें परिचित समझ विश्वास कर आनन-फानन में रुपये डाल देते हैं। इस तरह की साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने विशेष हिदायत जारी की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया के मार्गदर्शन में कैथल पुलिस की ओर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस शहरी/ग्रामीण क्षेत्र व स्कूल, कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को गुर सिखा रही है।

एसपी राजेश कालिया ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या

ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दें।

यह भी जानकारी दी कि सेफ्टी बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन विकल्प भी ऑन करना चाहिए। ऐसे में क्या होगा कि हैकर्स या किसी को भी आपके व्हाट्सएप को दूसरी डिवाइस में चलाने से पहले ओटीपी के अलावा एक और कोड की आवश्यकता पड़ेगी।

n
परिचित का प्रोफाइल फोटो लगाकर आपसे कोई रुपये मांगे तो आप तुरंत सतर्क हो जाइए क्योंकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय मैसेज भेज कर मदद नहीं मांगेगा।

n
व्हाट्सएप के सेटिंग में कई सुरक्षा की प्रणालियां है उन सभी को गौर से पढ़ें और उन्हीं सभी सेटिंग को अपने व्हाट्सएप में लागू करें।

n
व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित करके रखें, ताकि उसे कोई चुरा ना सके या फिर जो लोग आपके फोन लिस्ट में हैं वही सिर्फ आपका प्रोफाइल फोटो देख सकें।

n
अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है तो उसे रिसेट करना चाहिए। दोबारा जैसे ही लॉगिन करेंगे तो अकाउंट पर ओटीपी आएगा और अपराधी की ओर से हैक किया हुआ अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।
विज्ञापन


n
आपको यह ध्यान रखना है कि व्हाट्सएप बिना आपकी अनुमति कोई भी ओटीपी नहीं भेजता है। अगर ऐसा कोई भी ओटीपी आता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

n
व्हाट्सएप पर जालसाज आपके करीबी बनकर ही आपसे लूट कर सकते हैं। अगर आपसे कोई भी करीबी बनकर मदद मांग रहा है तो सबसे पहले उसे कॉल कीजिए और किसी ओटीपी की जानकारी नहीं दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें